twitcker

Random

Social Share



Tuesday, April 24, 2012

'A' letters are sweet and sexy

A का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के ए अक्षर से शुऱू होता है तो ऐसे व्यक्ति काफी आकर्षक होते है और आकर्षण के घेरे में भी  रहते हैं।

हांलाकि ए अक्षर वाले प्यार और रिश्तों का काफी महत्व देते हैं लेकिन बहुत ज्यादा रोमांटिक नहीं होते हैं। इनको हर चीज जीवन में देर से या रूक-रूक कर मिलती है लेकिन जब इन नाम के लोगों को सफलता मिलती है तो वो सफलता की चरम सीमा होती है। जीवन में संघर्ष होता है। लेकिन ये मंजिल को पा ही लेते हैं।

ये आमतौर पर हिम्मती नहीं दिखायी देते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर ये वो काम भी कर जाते है जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं करता है। ए अक्षर वाले सुंदरता को पसंद भी करते है और खुद भी गुड लुक की श्रेणी में आते है। ये सेक्सी होते है। अपनी बात सबसे नहीं कहते हैं। मोहक और सबको साथ लेकर चलने वाले होते है। केयरिंग होते है लेकिन इनमे एक दोष होता है ये क्रोधी स्वभाव के होते हैं।

ये ना तो ये धोखेबाज होते है और ना ही ये धोखेबाजी को पसंद करते हैं। इन्हें पार्टियों औऱ लोगों का साथ अच्छा लगता है लेकिन ये उनके आदि नहीं होते। मौके की नजाकत को समझने वाले और हालात के हिसाब से फैसले लेने के कारण ये हर दिल अजीज होते हैं।

 A-bearing

If a girl or a boy's name in English is a letter to Shurhu are quite attractive and a person live in the circle of attraction.

However, a letter of love and relationships are very important but are not too romantic. Them everything or stay late in life - to have stopped but the people of the name succeeds, then it is the height of success. Life is a struggle. But not only have the floor.

They usually do not look strong but are also required to work a little hope that he does not. A letter is also the beauty and the like fall into the category that look too good. They are sexy. Is not your thing. There is a seductive and inclusive. There is a flaw is caring, but these are the hot-tempered nature.

These are neither the fraud nor deception like this. These parties and looks great with people but they are not used. Nice opportunity to understand and make decisions according to the circumstances that are ecumenical.



Aishwarya Rai

Aamir Khan

'B' अक्षर वाले होते हैं बेहद रोमाटिंक

B का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के B अक्षर से शुऱू होता है तो ऐसे व्यक्ति काफी संवेदनशील होते है। उन्हें छोटी-छोटी बातें काफी असर करती है । हालांकि वो छोटी-छोटी बातों से खुश भी हो जाते है। इसलिए इन्हें मनाना काफी आसान होता है। ये गलतियों से सीखते हैं और नई शुरूआत में भरोसा रखते हैं।

हांलाकि बी अक्षर वाले काफी रोमांटिक होते है, उन्हें सेक्स लाइफ पर भी काफी भरोसा होता है। अक्सर इस नाम के लोग प्रेम विवाह करते हैं। इनके लिए बाहरी सौंदर्य काफी मायने रखते हैं। इनके लिए पैसा भी काफी महत्वपूर्ण होता है। ये लेन-देन भी बहुत करते हैं।

जैसा कि कहा कि सुंदरता B वालों को लुभाती है इसलिए ये प्रकृति से स्नेह रखते है। ये हरियाली पसंद होते हैं। समाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेने वाले होते हैं। ये आमतौर पर हिम्मती होते हैं। इसलिए अक्सर इस नाम के लोग सेना या दूसरे जोखिम भरे क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। इन्हें अपनी मेहनत पर भरोसा होता है। और आम तौर पर इस नाम के लोग धनवान भी होते है।

लेकिन इनके मूडी स्वभाव औप बड़बोले पन के कारण इन्हें घमंडी होने की संज्ञा मिल जाती है। इसलिए इनके दोस्त बहुत ज्यादा नहीं होते है लेकिन जो होते हैं वो काफी पक्के और गहरे होते है।

Bipasha Basu

Bobby Deol

'C' अक्षर वाले होते हैं हर दिल अजीज

C का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के C अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान काफी मिलनसार और खुश दिल वाला है। ऐसे लोग सामाजिक क्रियाकलापों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इसलिए ये हर दिल अजीज होते हैं।

लोग ऐसे लोगों के साथ दोस्ती रखना पसंद करते हैं। ये हर महफिल के जान होते हैं। ये नहीं होते तो लोग इन्हें खोजते हैं। इनके लिए लोगों की भावनाएं काफी मायने रखती है क्योंकि ये खुद भी काफी भावुक होते हैं। लेकिन ये स्पष्ट बोलने वाले होते है लेकिन फिर भी ये जानबूझकर किसी का दिल नहीं दुखाते हैं।

ऐसे व्यक्ति प्यार पर काफी भरोसा रखते है। इनकी सेक्स लाईफ काफी अच्छी होती है, ये आसानी से किसी को भी अपने वश में कर लेते है लेकिन ये ईमानदार होते हैं। देखने में भी सी नाम के लोग काफी अच्छे होते है ।

इस अक्षर के लोग जो भी करियर चुनते हैं उसमें खासा कामयाब होते हैं क्योंकि इनके काम से ज्यादा इनके व्यवहार से लोग खुश होते हैं जिसका फायदा इनके अपने प्रोफेशनल लाईफ में भी आजीवन मिलता रहता है। लक्ष्मी जी की भी इन पर खासी मेहरबानी होती है। कुल मिलाकर ऐसे लोग काफी संपन्न होते हैं।

Chitrangada Singh

 Chandrachur Singh

'D' अक्षर वाले कभी समझौता नहीं करते

D का असर
यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के D अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान जो चीज पाना चाहता है उसे वो हर कीमत पर पा लेता है। वो अपने काम और अपने लोगों के प्रति समर्पित होता है। अपनी चीजों को लेकर कभी भी वो D वाला समझौता नहीं करता है। जब तक वो अपनी मंजिल नहीं पा लेता तब तक उसे चैन नहीं आता है।

इसलिए ये लोग जिद्दी भी कहलाते हैं। अपनी मेहनत के दम पर ये काफी आगे जाते हैं। ये सेल्फ मेड इंसान होते हैं। इनके पास सरस्वती और लक्ष्मी दोनों की कृपा होती है। ये हर चीज को कुछ अलग ढंग से करना चाहते हैं। इसलिए ऐसे लोग कामयाबी की नई दास्तां लिखते हैं।

ऐसे व्यक्ति प्यार और रिश्तों पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं। इसलिए ये ईर्ष्यालु और स्वार्थी भी कहलाते है। ये हर चीज को पूरा पाना चाहते हैं इसलिए ये सेक्स लाईफ के प्रति भी काफी सजग होते हैं। ये बिंदास भी होते हैं।

इनके पास ज्ञान का अथाह सागर होता है। इनके पास आप बैठिये तो आप को जरूर कुछ नया सीखने को मिलेगा। लेकिन अपनी जिद्दी प्रकृति के कारण ये घमंडी भी कहलाते हैं।

Deepika Padukon

 Dharmendra

'E' अक्षर वाले होते हैं दिल-फेंक

E का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के E अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान बहुत बोलने वाला है। उसे लोग बातूनी भी कहते है। वो मजाकिया स्वभाव का होता है। लेकिन अपने ज्यादा बोलने के कारण ये हमेशा खतरों में पड़ जाते हैं। इन्हें लोगों से वैसे ही व्यवहार की अपेक्षा होती है जैसे ये लोगों से करते हैं। अगर इन्हें अपने व्यवहार जैसा बर्ताव नहीं मिलता तो ये किसी को भी खरी-खोटी सुना देते हैं।

इसलिए ये लोग बड़े ही दिल फेंक होते है। विपरित सेक्स के प्रति ये काफी आकर्षित होते है। इसलिए इनकी लिस्ट में लड़के-लड़कियों की पूरी जमात होती है। इन्हें एक से ज्यादा बार मुहब्बत भी हो सकती है लेकिन हां ये जो रिश्ता निभाते है उसके प्रति ईमानदार होते है मतलब ये कि भले ही ये चार लोगं से मोहब्बत करे लेकिन अगर ये किसी से शादी करते है तो अपने हमसफर के प्रति ईमानदार होते है।

इन्हें पार्टियों में जाना अच्छा लगता है। ये जिंदगी को आसानी से जीते है। ज्यादा चिंता नहीं करते इसलिए इन्हें अभाव की कमी नहीं होती है। इनके पास शिक्षा, व्यवसाय, रूतबा और पैसा उतना ही होता है जितने की इन्हें चाहत होती है। ये हमेशा खुश रहने वाले होते है। इसलिए इन्हें लोग काफी पसंद भी करते हैं। इनकी सेक्स लाईफ भी काफी मजेदार होती है। ये..जब तक जीना है खुशी से जीना है ...का फंडा मानकर चलते है इसलिए हमेशा सुखी रहते हैं। 

 Esha Deol

 Emraan Hasmi

'F' अक्षर वाले होते हैं बेहद चार्मिंग

F का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के F अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान बहुत ही प्यारा प्यारा होता है। अगर कहा जाये कि ऐसे लोग क्यूट होते हैं तो गलत नहीं होगा । ऐसे लोगों की जिंदगी प्यार से शुऱू होती है और प्यार पर ही खत्म होती है। ऐसे इंसान जरूरत से ज्यादा भावुक होते हैं।  ये हर काम दिल से करते हैं। इसलिए इस नाम के लोग लेखक या क्रियेटिव करियर में होते हैं।

ऐसे लोग जहां जाते हैं वहां लोगों को अपना बना लेते हैं। ये काफी आकर्षक, सेक्सी और रोमांटिंक होते हैं। ये काफी मददगार भी होते हैं। आत्म विश्वास कूट-कूट कर भरा होता है। जिंदगी में जो पाना चाहते है उसे पा भी लेते हैं। अपनी जिंदगी में हर चीज बहुत संतुलित रखते हैं। इनकी लाईफ में कभी अपनी प्रोफेशनल लाईफ और पर्सनल लाईफ को लेकर झगड़ा नहीं होता। इसलिए ऐसे लोग काफी लकी हैं जिनके लाईफ पार्टनर का नांम F लेटर से शुरू होता है।

जिंदगी में हर चीज का लुत्फ उठाते हैं लोग, धन, शिक्षा और रूतबा तीनों ही F वालों को नसीब होता है, अपनी मोहक छवि से लोगों का दिल जीतने वाले ये लोग बहुत ही खुशनुमा जिंदगी के मालिक होते हैं।

 Fardeen Khan

 Farah Khan

'G' अक्षर वालों के दिल में मैल नहीं

G का असर
यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के G अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान बहुत ही साफ दिल वाला है। मुख में राम बगल में छूरी जैसी प्रवृत्तियों से दूर रहने वाले इस इंसान को अपनी सीधाई और साफ दिल की वजह से काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। अक्सर ये लोग साजिश के शिकार भी हो जाते हैं।

लेकिन ये इंसान उनमें से होते हैं जो अपनी गलतियों को दोहराते नहीं हैं बल्कि उससे सबक लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं और खासा सफल भी होते है। इनके दोस्त ज्यादा नहीं होते है, ये शांत प्रिय होते है लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो अगले की खैर नहीं होती है। ये तब तक किसी को परेशान नहीं करते हैं जब तक कोई इन्हें तंग नहीं करता है। फिलहाल इनमें आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है।

आम तौर पर इन्हें कम बोलना पसंद होता है। इनको ऊपर वाले पर भी काफी भरोसा होता है। इसलिए ये धर्म-कर्म के काम भी करते हैं। इनका वैवाहिक जीवन भी सुखी होता है। इन्हें हर वो चीज मिलती है जिसकी इन्हें चाहत होती है लेकिन हर चीज में इन्हें वक्त लगता है। अपनी मेहनत पर भरोसा करने वाले ये लोग जीवन को एक संघर्ष मानकर चलते हैं इसलिए इन्हें अपनी परेशानियों से ज्यादा दिक्कत नहीं होती है।

इस नाम के लोगों को प्यार पर ज्यादा भरोसा नहीं होता है इसलिए ऐसे नाम के लोग ज्यादातर अरेंज मैरज ही करते हैं। लेकिन ये अपनी जिम्मेदारियों को समझते है और उनका बखूबी पालन भी करते हैं।

 Genelia D'souza

 Govinda

'H' अक्षर वाले होतें हैं संकोची

H का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के H अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान बहुत ही संकोची और संवेदनशील है। ऐसे लोग अपनी बातें किसी से नहीं कहते हैं। ना तो ये अपना दर्द किसी को बताते हैं और ना ही ये किसी से अपनी खुशी शेयर करते हैं। इसलिए ये रहस्यमयी व्यक्ति कहलाते हैं। इनको समझ पाना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन दिल के अच्छे और सच्चे व्यक्ति होते हैं। इन्हें अपने सम्मान की बड़ी चिंता होती है। ये दिमाग के काफी तेज होते हैं इसलिए इस नाम के लोग अक्सर राजनीति और प्रशासनिक क्षेत्र में दिखायी देते हैं।

ऐसे लोग किसी से भी अपने प्यार का इजहार नहीं करते हैं लेकिन ये जिसे चाहते हैं, उसे दिल की गहराई से प्यार करते हैं। इनका वैवाहिक जीवन काफी अच्छा होता है। ना काहू से दोस्ती और ना ही काहू से बैर वाले ये इंसान पैसा खूब कमाते है लेकिन ये अपने पैसों को सिर्फ अपने ऊपर खर्च करते हैं।

स्वभाव के चलते इन्हें कुछ लोग घमंडी की भी उपाधि दे देते हैं लेकिन जो लोग इन्हें जानते हैं वो समझ जाते है कि इनका घमंड से दूर-दूर तक लेना देना नहीं है। फिलहाल ये काफी तरक्की करने वाले होते है। ज्ञान का अथाह सागर कहलाने वाले ये व्यक्ति समाज के लिए अलग मिसाल बनते हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि ऐसे लोग सिर्फ अपनी मर्जी के मालिक होते है ये दूसरों पर हुकूमत करते हैं लेकिन कोई इन पर हुकूम चलाये ये इन्हें बर्दाश्त नहीं।

Hrithik Roshan

 Hrishita Bhatt

'I' अक्षर वाले दिल से सोचते हैं

I का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के I अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान सिर्फ और सिर्फ प्यार का भूखा है। उसे अपनेपन और प्यार की तलाश होती है । उसे जरा से प्यार से ही जीता जा सकता है। ये इंसान बहुत ही भावुक होते हैं। ये हर काम दिल से करते हैं इसलिए इन्हें आसानी से इन्हें बेवहकूफ भी बनाया जा सकता है। ये अक्सर अपने इस स्वभाव के कारण अपनी बहुत सारी उपयोगी चीजों को खो देते हैं।

जिंदगी इन्हें बहुत कुछ देती है लेकिन इन्हें उसका सुख कम ही मिल पाता है। शिक्षा और लेखनी के क्षेत्र में ये विशेष जानकारी रखते है। खैर इन्हें कभी पैसे की कमी नहीं होती है। प्रेम और पारिवारिक सौगात भी इन्हें थोक मात्रा में मिलती है। समाज में ये अच्छी पकड़ रखते है। सेक्स लाईफ काफी अच्छी होती है।

ऐसे लोगों को विदेश जाने का भी मौका मिलता है। देखेने में काफी सुंदर होते हैं और सुंदरता को पसंद भी करते हैं। इन्हें बच्चों की कंपनी भी काफी अच्छी लगती है। धर्म-कर्म में रूचि रखते हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि ऐसे लोग बहुत ही प्यारे और मोहक होते है जिनका साथ हर कोई पसंद करता है।

 Imran Khan

 Isha Kopiker

'J' अक्षर वाले होते है बेहद नखरीले

'J' का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के 'J' अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान बेहद ही प्यारा इंसान है। अपने रिश्तों के प्रति काफी ईमानदार और वफादार होता है। कुदरत ने उसे तन की सुंदरता के साथ मन की सुंदरता भी बक्शी है। इसलिए ऐसे लोगों से लोग बहुत ज्यादा जलन रखते हैं। लेकिन हां स्वभाव से बेहद ही नखरीले स्वाभाव के होते है। अपनी लाईफ में ये बेहद ही चूजी होते है। जो चीज पाना चाहते है उसे पा लेते है लेकिन अपने दम पर।

पैसा,रूतबा, मुहब्बत हर चीज इनके पास थोक मात्रा में होती है। जिंदगी को बहुत ही खुशनुमा अंदाज से जीते है ये लोग। ऐसे लोग जीवन में काफी तरक्की भी करते है। जो भी इन्हें हमसफर के रूप में पाता है समझ लीजिए वो अपने आप में ही बड़ा भाग्यशाली है। क्योंकि उसे वो व्यक्ति मिल गया है जिसके पास सब कुछ है।

अपने और अपनों से बेहद ज्यादा प्यार करने वाले इस अक्षर के लोगों के साथ बस एक समस्या होती है और वो है इनका स्वास्थ्य जो कि काफी कमजोर होता है। इनको हमेशा कुछ ना कुछ शरीर में लगा रहता है। लेकिन परेशान होने की बात नहीं है क्योंकि इन्हें छोटी-मोटी ही परेशानियां घेरती है। सेक्स लाईफ काफी रोमांचित होती है। प्रेम विवाह पर ज्यादा यकीन रखते हैं।

पैसे की कमी ना होने की वजह से इनके पास काफी लोग मेला लगा रहता है। लेकिन ये होशियार होते है इसलिए कोई इन्हें तंग या नुकसान नहीं पहुंचा पाता है। कुल मिला कर कहा जा सकता है कि बहुत ही प्यारे और अच्छे इंसान होते है 'J' वाले ।

 John Abraham

 Juhi Chawla