twitcker

Random

Social Share



Thursday, June 7, 2012

दांतों की बनावट से जानिए भविष्य

पंक्तिबद्ध दांत- सौभाग्य तथा ऐश्वर्य के प्रतीक हैं। ऐसे व्यक्ति जीवन में हर प्रकार का सुख भोगते हैं। सुशील तथा सज्जन वृत्ति के होते हैं।

टेढ़े-मेढ़े दांत- संघर्ष तथा असफलता का चिह्न हैं। ऐसे व्यक्ति सत्य वक्ता नहीं होते तथा छल-कपट से जीवन निर्वाह करते हैं।

सामने के दांतों में छिद्र- जिस पुरुष के सामने के दो दांतों में छिद्र होता है वह बड़ा भाग्यशाली, बुद्धिमान, विद्वान तथा परोपकारी होता है, परंतु जिस स्त्री के दांतों में छिद्र हो वह दुर्भाग्य का सामना करती है, वैधव्य का संताप भोगती है तथा हर प्रकार से दुखी रहती है।

सामने वाले दो बड़े दांत- भाषण में प्रवीणता दर्शाते हैं। ऐसे व्यक्ति शत्रु का नाश करने वाले तथा आदर्श जीवन व्यतीत करने वाले होते हैं।

दांतों की पंक्तियां ऊपर-नीचे ठीक बैठती हों- ऐसे व्यक्ति वाक्-पटु तथा गौरवशाली होते हैं। बुद्धिमान तथा स्वार्थरहित भावना से जनसेवा करते हैं।

दांत के ऊपर एक दांत- ऐसे व्यक्ति शत्रु को परास्त करते हैं। साहसी तथा युक्तिपूर्ण होते हैं।

एक दांत दबा हुआ तथा एक उठा हुआ- किसी व्यक्ति के ऊपरी दांतों की यदि ऐसी स्थिति है तो वह संतुलित विचारों का स्थिर प्राणी होता है। दुख-सुख को समभाव से भोगता है और सदा विवेक से काम लेता है।

शिशु का दांतयुक्त जन्म लेना- शिशु का दांतयुक्त जन्म लेना माता-पिता के लिए अहितकर तथा मृत्यु का सूचक माना जाता है।

शिशु का पहले ऊपरी दांत निकलना- शिशु का पहले ऊपरी दांत निकलना नाना परिवार के लिए घातक सिद्ध होता है।

स्त्री के मध्य दांतों में छिद्र- जिस स्त्री के ऊपर के मध्य दांतों में छिद्र यानी बिरल होती है, वह वैधव्य का कष्ट भोगती है।

दांत का कटकटाना- रात को सोते समय दांतों का कटकटाना दुर्भाग्य का सूचक है।


Wednesday, May 2, 2012

कैसे हुई हंसने की शुरुआत?

कैसे हुई हंसने की शुरुआत?


हंसने का प्रारंभ कब और कैसे हुआ था? वैज्ञानिकों ने इस प्रश्न का जवाब खोज निकाला है। उनके अनुसार अब से चालीस लाख साल पहले जब व्यक्ति ने चार के बजाए दो पैरों पर चलने का प्रयास किया तो वह लड़खड़ाया और गिरा। उसके इस लड़खड़ाने एवं गिरने पर उसके साथी हंसे। यही हंसने की शुरुआत है।

इस थ्योरी के अनुसार जब वे अपने ग्रुप के किसी व्यक्ति को लड़खड़ाते हुए देखते थे, तो हंसते थे। उनका हंसना इस बात का संकेत होता था कि चलने के प्रयास में कुछ कमी है। इस थ्योरी से यह भी ज्ञात होता है कि किसी के फिसलने या लड़खड़ाने पर हम आज भी क्यों हंसते हैं एवं यह फिल्मों में स्लैपस्टिक हास्य का चिरस्थायी हिस्सा क्यों बन गया है।

प्राचीन युग में दो पैरों पर चलने का अर्थ यह होता था कि लड़खड़ाने व गिरने की आशंका अधिक थी। वास्तव में तात्पर्य यह है कि स्लैपस्टिक हास्य का विकास उसी समय से हुआ। ऐसा मैथ्यू गर्वेस का कहना है। वे अमेरिका में एवोल्यूशनरी बायोलॉजिस्ट हैं। उन्हीं के नेतृत्व में यह अध्ययन हुआ था। वे कहते हैं कि जब हम स्लैपस्टिक पर हंसते हैं, तो हम उसी चीज पर हंस रहे होते हैं, जिस पर हमारे प्रारंभिक पूर्वज हंसे थे। तभी हमें यह बात मजेदार एवं हास्य से भरी लगती है।

भाषा का विकास पहली हंसी के बीस लाख वर्ष पश्चात हुआ। इसके पश्चात ही शब्दों एवं हास्य के विभिन्न तरीकों को जोड़ा जाने लगा ताकि चुटकुले बनाए जा सकें या किसी का मजाक उड़ाया जा सके। गर्वेस एवं उनके साथी डेविड स्लोन विलसन ने अपने अध्ययन का विकास हास्य पर 100 से अधिक थ्योरियों की समीक्षा करने के पश्चात किया।

इन शोधकर्ताओं का मानना है कि हंसने से पहले व्यक्ति वैसी आवाजें निकलता था, जैसी वानर चिम्पांजी गुदगुदी किए जाने पर निकालते हैं। इन आवाजों के बारे में वैज्ञानिकों का मानना है कि यह परिवार या ग्रुप में अच्छे संबंधों को बनाए रखने हेतु निकाली जाती है।

इसके अनुसार किसी व्यक्ति को अचानक फिसलते हुए देखकर और साथ ही यह अहसास करते हुए कि इससे उस व्यक्ति को कोई चोट नहीं आएगी, आज भी हमको हंसी आ जाती है।

Tuesday, April 24, 2012

'A' letters are sweet and sexy

A का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के ए अक्षर से शुऱू होता है तो ऐसे व्यक्ति काफी आकर्षक होते है और आकर्षण के घेरे में भी  रहते हैं।

हांलाकि ए अक्षर वाले प्यार और रिश्तों का काफी महत्व देते हैं लेकिन बहुत ज्यादा रोमांटिक नहीं होते हैं। इनको हर चीज जीवन में देर से या रूक-रूक कर मिलती है लेकिन जब इन नाम के लोगों को सफलता मिलती है तो वो सफलता की चरम सीमा होती है। जीवन में संघर्ष होता है। लेकिन ये मंजिल को पा ही लेते हैं।

ये आमतौर पर हिम्मती नहीं दिखायी देते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर ये वो काम भी कर जाते है जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं करता है। ए अक्षर वाले सुंदरता को पसंद भी करते है और खुद भी गुड लुक की श्रेणी में आते है। ये सेक्सी होते है। अपनी बात सबसे नहीं कहते हैं। मोहक और सबको साथ लेकर चलने वाले होते है। केयरिंग होते है लेकिन इनमे एक दोष होता है ये क्रोधी स्वभाव के होते हैं।

ये ना तो ये धोखेबाज होते है और ना ही ये धोखेबाजी को पसंद करते हैं। इन्हें पार्टियों औऱ लोगों का साथ अच्छा लगता है लेकिन ये उनके आदि नहीं होते। मौके की नजाकत को समझने वाले और हालात के हिसाब से फैसले लेने के कारण ये हर दिल अजीज होते हैं।

 A-bearing

If a girl or a boy's name in English is a letter to Shurhu are quite attractive and a person live in the circle of attraction.

However, a letter of love and relationships are very important but are not too romantic. Them everything or stay late in life - to have stopped but the people of the name succeeds, then it is the height of success. Life is a struggle. But not only have the floor.

They usually do not look strong but are also required to work a little hope that he does not. A letter is also the beauty and the like fall into the category that look too good. They are sexy. Is not your thing. There is a seductive and inclusive. There is a flaw is caring, but these are the hot-tempered nature.

These are neither the fraud nor deception like this. These parties and looks great with people but they are not used. Nice opportunity to understand and make decisions according to the circumstances that are ecumenical.



Aishwarya Rai

Aamir Khan

'B' अक्षर वाले होते हैं बेहद रोमाटिंक

B का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के B अक्षर से शुऱू होता है तो ऐसे व्यक्ति काफी संवेदनशील होते है। उन्हें छोटी-छोटी बातें काफी असर करती है । हालांकि वो छोटी-छोटी बातों से खुश भी हो जाते है। इसलिए इन्हें मनाना काफी आसान होता है। ये गलतियों से सीखते हैं और नई शुरूआत में भरोसा रखते हैं।

हांलाकि बी अक्षर वाले काफी रोमांटिक होते है, उन्हें सेक्स लाइफ पर भी काफी भरोसा होता है। अक्सर इस नाम के लोग प्रेम विवाह करते हैं। इनके लिए बाहरी सौंदर्य काफी मायने रखते हैं। इनके लिए पैसा भी काफी महत्वपूर्ण होता है। ये लेन-देन भी बहुत करते हैं।

जैसा कि कहा कि सुंदरता B वालों को लुभाती है इसलिए ये प्रकृति से स्नेह रखते है। ये हरियाली पसंद होते हैं। समाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेने वाले होते हैं। ये आमतौर पर हिम्मती होते हैं। इसलिए अक्सर इस नाम के लोग सेना या दूसरे जोखिम भरे क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। इन्हें अपनी मेहनत पर भरोसा होता है। और आम तौर पर इस नाम के लोग धनवान भी होते है।

लेकिन इनके मूडी स्वभाव औप बड़बोले पन के कारण इन्हें घमंडी होने की संज्ञा मिल जाती है। इसलिए इनके दोस्त बहुत ज्यादा नहीं होते है लेकिन जो होते हैं वो काफी पक्के और गहरे होते है।

Bipasha Basu

Bobby Deol

'C' अक्षर वाले होते हैं हर दिल अजीज

C का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के C अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान काफी मिलनसार और खुश दिल वाला है। ऐसे लोग सामाजिक क्रियाकलापों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इसलिए ये हर दिल अजीज होते हैं।

लोग ऐसे लोगों के साथ दोस्ती रखना पसंद करते हैं। ये हर महफिल के जान होते हैं। ये नहीं होते तो लोग इन्हें खोजते हैं। इनके लिए लोगों की भावनाएं काफी मायने रखती है क्योंकि ये खुद भी काफी भावुक होते हैं। लेकिन ये स्पष्ट बोलने वाले होते है लेकिन फिर भी ये जानबूझकर किसी का दिल नहीं दुखाते हैं।

ऐसे व्यक्ति प्यार पर काफी भरोसा रखते है। इनकी सेक्स लाईफ काफी अच्छी होती है, ये आसानी से किसी को भी अपने वश में कर लेते है लेकिन ये ईमानदार होते हैं। देखने में भी सी नाम के लोग काफी अच्छे होते है ।

इस अक्षर के लोग जो भी करियर चुनते हैं उसमें खासा कामयाब होते हैं क्योंकि इनके काम से ज्यादा इनके व्यवहार से लोग खुश होते हैं जिसका फायदा इनके अपने प्रोफेशनल लाईफ में भी आजीवन मिलता रहता है। लक्ष्मी जी की भी इन पर खासी मेहरबानी होती है। कुल मिलाकर ऐसे लोग काफी संपन्न होते हैं।

Chitrangada Singh

 Chandrachur Singh

'D' अक्षर वाले कभी समझौता नहीं करते

D का असर
यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के D अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान जो चीज पाना चाहता है उसे वो हर कीमत पर पा लेता है। वो अपने काम और अपने लोगों के प्रति समर्पित होता है। अपनी चीजों को लेकर कभी भी वो D वाला समझौता नहीं करता है। जब तक वो अपनी मंजिल नहीं पा लेता तब तक उसे चैन नहीं आता है।

इसलिए ये लोग जिद्दी भी कहलाते हैं। अपनी मेहनत के दम पर ये काफी आगे जाते हैं। ये सेल्फ मेड इंसान होते हैं। इनके पास सरस्वती और लक्ष्मी दोनों की कृपा होती है। ये हर चीज को कुछ अलग ढंग से करना चाहते हैं। इसलिए ऐसे लोग कामयाबी की नई दास्तां लिखते हैं।

ऐसे व्यक्ति प्यार और रिश्तों पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं। इसलिए ये ईर्ष्यालु और स्वार्थी भी कहलाते है। ये हर चीज को पूरा पाना चाहते हैं इसलिए ये सेक्स लाईफ के प्रति भी काफी सजग होते हैं। ये बिंदास भी होते हैं।

इनके पास ज्ञान का अथाह सागर होता है। इनके पास आप बैठिये तो आप को जरूर कुछ नया सीखने को मिलेगा। लेकिन अपनी जिद्दी प्रकृति के कारण ये घमंडी भी कहलाते हैं।

Deepika Padukon

 Dharmendra

'E' अक्षर वाले होते हैं दिल-फेंक

E का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के E अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान बहुत बोलने वाला है। उसे लोग बातूनी भी कहते है। वो मजाकिया स्वभाव का होता है। लेकिन अपने ज्यादा बोलने के कारण ये हमेशा खतरों में पड़ जाते हैं। इन्हें लोगों से वैसे ही व्यवहार की अपेक्षा होती है जैसे ये लोगों से करते हैं। अगर इन्हें अपने व्यवहार जैसा बर्ताव नहीं मिलता तो ये किसी को भी खरी-खोटी सुना देते हैं।

इसलिए ये लोग बड़े ही दिल फेंक होते है। विपरित सेक्स के प्रति ये काफी आकर्षित होते है। इसलिए इनकी लिस्ट में लड़के-लड़कियों की पूरी जमात होती है। इन्हें एक से ज्यादा बार मुहब्बत भी हो सकती है लेकिन हां ये जो रिश्ता निभाते है उसके प्रति ईमानदार होते है मतलब ये कि भले ही ये चार लोगं से मोहब्बत करे लेकिन अगर ये किसी से शादी करते है तो अपने हमसफर के प्रति ईमानदार होते है।

इन्हें पार्टियों में जाना अच्छा लगता है। ये जिंदगी को आसानी से जीते है। ज्यादा चिंता नहीं करते इसलिए इन्हें अभाव की कमी नहीं होती है। इनके पास शिक्षा, व्यवसाय, रूतबा और पैसा उतना ही होता है जितने की इन्हें चाहत होती है। ये हमेशा खुश रहने वाले होते है। इसलिए इन्हें लोग काफी पसंद भी करते हैं। इनकी सेक्स लाईफ भी काफी मजेदार होती है। ये..जब तक जीना है खुशी से जीना है ...का फंडा मानकर चलते है इसलिए हमेशा सुखी रहते हैं। 

 Esha Deol

 Emraan Hasmi

'F' अक्षर वाले होते हैं बेहद चार्मिंग

F का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के F अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान बहुत ही प्यारा प्यारा होता है। अगर कहा जाये कि ऐसे लोग क्यूट होते हैं तो गलत नहीं होगा । ऐसे लोगों की जिंदगी प्यार से शुऱू होती है और प्यार पर ही खत्म होती है। ऐसे इंसान जरूरत से ज्यादा भावुक होते हैं।  ये हर काम दिल से करते हैं। इसलिए इस नाम के लोग लेखक या क्रियेटिव करियर में होते हैं।

ऐसे लोग जहां जाते हैं वहां लोगों को अपना बना लेते हैं। ये काफी आकर्षक, सेक्सी और रोमांटिंक होते हैं। ये काफी मददगार भी होते हैं। आत्म विश्वास कूट-कूट कर भरा होता है। जिंदगी में जो पाना चाहते है उसे पा भी लेते हैं। अपनी जिंदगी में हर चीज बहुत संतुलित रखते हैं। इनकी लाईफ में कभी अपनी प्रोफेशनल लाईफ और पर्सनल लाईफ को लेकर झगड़ा नहीं होता। इसलिए ऐसे लोग काफी लकी हैं जिनके लाईफ पार्टनर का नांम F लेटर से शुरू होता है।

जिंदगी में हर चीज का लुत्फ उठाते हैं लोग, धन, शिक्षा और रूतबा तीनों ही F वालों को नसीब होता है, अपनी मोहक छवि से लोगों का दिल जीतने वाले ये लोग बहुत ही खुशनुमा जिंदगी के मालिक होते हैं।

 Fardeen Khan

 Farah Khan